पाचन शक्ति सही, तो सब सही | How to boost Digestive Power

अधिकतर बीमारियों की जड़ पेट से ही शुरू होती है। और हमारे शरीर में पाचन भी वही होता है अगर पाचन सही होगा तो हमारे शरीर को अच्छी मात्रा में पोषक तत्व मिलते रहेंगे जिससे कि हम बीमार नहीं होंगे और हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
पाचन शक्ति बढ़ाने की सिरप,पाचन शक्ति, पाचन शक्ति कमजोर होने के लक्षण,‌पाचन शक्ति बढ़ाने की सिरप, पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए, पाचन शक्ति बढ़ाने के योग, पाचन शक्ति बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा पतंजलि, How to increase digestion speed,‌ How to keep stomach healthy and clean, Digestion problem solution, What helps digestion after eating, How to improve digestion in old age, Poor digestion and gas, Best diet for gastric problems, Worst foods for digestion

आइए जानते हैं पाचन शक्ति के बारे में

पाचन कैसे होता है?

हम जो भोजन खाते हैं, वह आहार नली द्वारा हमारे पेट में जाता है। वहां पर हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) के साथ अन्य कई पदार्थ हमारे भोजन को तोड़कर उसे पचाने में मदद करता है।
यानी हमारे शरीर में पाचन अग्नि द्वारा होता है अगर यह ठीक से काम करेगी तो हमारा पाचन भी अच्छी तरह से हो पाएगा।

पाचन शक्ति कमजोर होने के लक्षण

अगर हमारे शरीर की पाचन शक्ति सही तरीके से काम नहीं करेगी जिसके कारण हमारे भोजन का पाचन अच्छी तरीके से नहीं हो पाएगा। इसकी वजह से हमें कई तरीके की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

  • खाने में अरुचि
  • सीने में जलन होना
  • मन खराब होना
  • मल त्याग करने में कठिनाई
  • उल्टी का मन होना
  • सिर दर्द
  • काला मलत्याग करना
  • घबराहट होना
  • मल त्याग साफ न जाना
  • मल में खून आना
  • थकान होना
  • भूख कम लगना

पाचन शक्ति कमजोर होने का कारण

कोई भी बीमारी होने का कोई ना कोई कारण तो होता ही है।
इसी प्रकार पाचन शक्ति कमजोर होने के भी कई कारण होते हैं। 

  • शराब वह धूम्रपान का अधिक सेवन करना इसके कारण हमारी पाचन शक्ति कम हो जाती है।

  • अनियमित रूप से खाना-खाना जैसे रात को देर से भोजन करना।

  • पानी की कमी या फिर भोजन में अत्यधिक पानी की मात्रा होना भी पाचन शक्ति के कमजोर होने का कारण हो सकता है।

  • खाना खाते ही लेट जाना।

  • भोजन में फाइबर्स की कमी होना।

  • फास्ट फूड या तेल में तली चीजें खाना।

  • ज्यादा मात्रा में मीठे का सेवन करना।

  • कब्ज होना

  • चाय, कॉफी का अत्यधिक सेवन करना।

पाचन शक्ति को ठीक कैसे रखें

अगर आपकी भी पाचन शक्ति कमजोर है तो आप घर पर ही अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर अपनी पाचन शक्ति को बढ़ा सकते हैं जिससे कि आपके शरीर में भोजन अच्छी तरह से बच जाएगा।
आइए जानते हैं किस तरीके से घर पर पाचन शक्ति को बढ़ा सकते हैं

  • भोजन को सही समय पर खाना चाहिए ताकि भोजन को पचाने के लिए अच्छा समय मिल सके। सूर्य अस्त होते ही भोजन कर लेना चाहिए ताकि भोजन को पचने के लिए काफी वक्त मिल जाता है।

  • भोजन में सलाद को शामिल करें क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो कि भोजन को पचाने में मदद करते हैं।

  • भोजन को धीरे-धीरे खाना चाहिए।

  • खाने को चबा चबाकर खाए। एक अंगूठे के बराबर टुकड़े को 32 बार चबाना चाहिए।

  • खाना खाने के तुरंत बाद पानी ना पिए। खाने के आधे से 1 घंटे बाद पानी पिए।

  • खाना खाने के तुरंत बाद सोने ना जाए कम से कम सौ कदम की चहल कदमी करें।

  • खाना खाने के 2 घंटे बाद ही दूध पीए।

  • खाना खाने के बाद फल ना खाएं इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

  • तेल में तली और फास्ट फूड का सेवन कम से कम करें।

  • प्रतिदिन नियमित रूप से योग व व्यायाम करें।

  • धूम्रपान व शराब का सेवन ना करें। यह शरीर के लिए हानिकारक होते हैं।

  • आयुर्वेदिक रुप से पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए आप अश्वगंधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


यह जानकारी आपको आपकी पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करेगी।
पाचन शक्ति बढ़ाने का उपचार आप अपने घर पर ही कर सकते हैं।