बीमारियां हारेगीं आपकी मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता से

Strong immunity power, immunity booster, how to make strong immunity, immunity in Coronavirus, how to protect Immunity against covid-19, how to boost immunity, immunity boost tips, rog partirodhak samta kaise bdhaye, koronavirus

रोगप्रतिरोधक क्षमता बीमारियो मे बहुत जरूरी है| रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी कि रोगों से लड़ने की क्षमता अगर हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत (immunity strong) होगी तो कोई भी वायरस या बैक्टीरिया हमारे शरीर में प्रवेश नहीं कर सकता क्योंकि हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता उसे मार देती है| इसीलिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत बने रहना 
बहुत जरूरी है अगर किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर है तो उसका शरीर रोगों से नहीं लड़ पाएगा और वह जल्दी से बीमार हो जाएगा|

इसीलिए इस समय इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है इसके लिए हम आयुर्वेदिक तरीके अपना सकते हैं वह भी अपने घर पर तो आइए जानते हैं कैसे आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्यूनिटी पावर को मजबूत कर सकते हैं|

बहुत लोगों का प्रश्न है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाए?

इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के आयुर्वेद नुस्खे | immunity booster

आयुर्वेद के एंटीवायरल (वायरस से लड़ने के लिए) ड्रग्स तुलसी, गिलोय, नीम और सहेजने की फली है| क्योंकि यह हमारे शरीर की इम्युनिटी पावर को काफी हद तक मजबूत बना देते हैं जिससे कि हमें वायरस से लड़ने में मदद मिलती है| इम्युनिटी पावर बढ़ाने में काढे़ भी काफी हद तक मदद करते हैं जैसे सौठं, काली मिर्च और पीपली के पत्ते को गर्म पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर पी सकते हैं|

अश्वगंधा का चूर्ण भी ले सकते हैं, इसे आप गरम पानी या फिर दूध में भी ले सकते हैं| यह इम्युनिटी पावर बढ़ाने के साथ-साथ है और कई प्रकार के फायदे भी करता है|
चटनी भी खाए जैसे लहसुन की चटनी, सेंधा नमक डालकर मुनक्के की चटनी, पुदीने की चटनी आदि|
मुरब्बा व आंवला पाउडर भी दे सकते हैं|

खट्टे फल जिनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है उन फलों का अधिक मात्रा में सेवन करें क्योंकि वह फल हमारी इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाते हैं| जैसे संतरा, नींबू, पाइनएप्पल, मौसमबी आदि|

प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम करें और अपने शरीर की सफाई रखें|

रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है| हर व्यक्ति को 7 से 9 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है क्योंकि यह कई प्रकार की बीमारियों से बचाती हैं|
सोते वक्त हमारे शरीर से थकान बढ़ाने वाले हार्मोन और इन्फ्लेमेशन बढ़ाने वाले फैक्टर कम हो जाते हैं| सोते वक्त हमारा शरीर चार्ज होता रहता है| इसीलिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पर्याप्त नींद ले|
जिससे कि आपका शरीर थकान भी महसूस नहीं करेगा|

To be continued…...

immunity power in hindi