अनेक प्रकार के व्यंजन जिन्हें अलग-अलग प्रकार की स्वादिष्ट चटनियो के साथ खाया जाता है। लेकिन आपको शायद ही पता होगा कि यह हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। चटनियां का स्वाद बेहद अच्छा होने के साथ-साथ हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कई प्रकार के फायदे करती है।
आइए जाने की कौन सी स्वादिष्ट चटनियां है जो हमारे सभी के लिए फायदेमंद है-
लहसुन की चटनी
लहसुन की चटनी हमेशा से ही हमारे लिए फायदेमंद रही है। इसका स्वाद है काफी अच्छा होता है और अधिकतर लोग इसे खाने में शामिल करना पसंद करते हैं।
लहसुन की चटनी के फायदे
लहसुन में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सर्दी-खांसी में आराम मिलता है लहसुन की चटनी खाने से
रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
रक्तचाप नियंत्रण रहता है।
बुरा कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
हड्डियां मजबूत होती है क्योंकि इसमें कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है।
आयरन की कमी पूरी होती है शरीर में लहसुन खाने से
आंवला और धनिया की चटनी
आंवला और धनिया सर्दियों में आना शुरू हो जाते हैं जिससे कि आप बाजार से आराम से खरीद सकते हैं।
तो आइए जानते हैं आंवला और धनिया की चटनी खाने के फायदे
आंवला खाने से हमारे बाल काले रहते हैं।
पेट के लिए फायदेमंद है धनिया
इम्यूनिटी पावर बढ़ती है आंवला और धनिया की चटनी खाने से
टमाटर की चटनी
अक्सर लोगों को टमाटर की चटनी बहुत पसंद आती है और यह स्वादिष्ट भी होती है। टमाटर की चटनी का कहीं स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ खाया जाता है। हरे टमाटर की सब्जी और चटनी दोनों ही रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने में मदद करती है।
विटामिन सी की मात्रा की कमी को पूरा करता है।
त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
हृदय के लिए अच्छा माना गया है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है।
फाइबर से भी पाए जाते हैं टमाटर में जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।
पुदीने की चटनी
पुदीने की महक कितनी अच्छी होती है यह तो आप जानते ही हैं। इसके साथ ही इसके कई प्रकार के फायदे होते हैं। पुदीने की चटनी को फास्ट फूड और व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने में इसकी अपनी जगह है।
पेट संबंधित समस्याओं के लिए फायदेमंद है पुदीना
पुदीने से टूथपेस्ट भी बनाए जाते हैं।
दांत के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
गैस संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पुदीना सबसे अच्छा उपाय है।
नारियल की चटनी
नारियल को कई प्रकार से खाया व पिया जाता है। हर प्रकार से ही यह स्वादिष्ट होता है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नारियल की चटनी के कई फायदे होंगे।
नारियल की चटनी बेहद टेस्टी होती है।
वजन बढ़ाने में मदद करता है।
शरीर की गंदगी को बाहर निकालती हैं नारियल से
त्वचा के लिए भी फायदेमंद है नारियल
नारियल का तेल बालों को अच्छा लखता है।
0 Comments