त्यौहार पर इन समस्याओं से पाएं छुटकारा: खांसी-जुकाम, पेट दर्द, एसिडिटी आदि

 त्यौहार के शुभ मौके पर किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में परेशानी होने पर वह नहीं चाहेगा कि त्यौहार पर वह डॉक्टर के पास जाएं। वह घरेलू नुस्खा अपना कर जल्द से जल्द ठीक हो और अपना त्यौहार अच्छे से एंजॉय कर सके।

त्यौहार साल में कई बार आते है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और त्योहार के मौके पर थोड़ा ज्यादा खा लेने से भी समस्या बढ़ सकती है।


आइए जानते हैं इन समस्याओं से कैसे तुरंत छुटकारा पाएं?

सर्दी जुकाम और खांसी के घरेलू उपाय

यदि आपको खांसी जुकाम या फिर सर्दी हो गई है तो इन घरेलू उपाय में से कोई एक उपाय अपना ले इससे आपको तुरंत राहत मिल जाएगी।

  • काली मिर्च और देसी घी :- पिसी हुई काली मिर्च की थोड़ी मात्रा और देसी घी इन दोनों को मिला ले। इसका दिन में तीन से चार बार सेवन करें आपकी सर्दी खांसी में आराम मिलेगा।

  • हल्दी :- एक चम्मच हल्दी को गुनगुने पानी में डाल ले और उसे भी दिन में दो से तीन बार भी है इससे आपकी खांसी में राहत मिलेगी।

  • शहद और अदरक :- खांसी के लिए सबसे अच्छी दवा है शहद और अदरक का रस इन दोनों को मिला ले और हर 3 घंटे के अंतराल में इसे एक चम्मच पिए इससे आपको खांसी में फायदा होगा।

  • सर्दी जुकाम और खांसी होने पर गुनगुने पानी ही पीएं। इससे आपका गला ठीक रहेगा और खराश सभी नहीं होगी।

खाना खाने के बाद पेट में दर्द का इलाज

खाना खाने के बाद पेट दर्द, पेट दर्द का इलाज, एसिडिटी का घरेलू नुस्खा, भोजन को कैसे पचाएं, पेट दर्द के लिए घरेलू नुस्खा

त्योहार पर भोजन स्वादिष्ट होने के कारण हम कुछ ज्यादा खा लेते हैं यानी ओवर ईटिंग कर लेते हैं जिससे कि हमारे पेट में दर्द होने लगता है इससे छुटकारा पाने के लिए इन नुस्खों को अपनाएं

  • पानी और सोडा : खाने के बाद पेट में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए खाने में डालने वाले सोडे को एक कप पानी में डालकर पी ले इससे तुरंत आपके पेट दर्द में राहत मिलेगी।

  • खाना खाने के बाद कम से कम 100 कदम की चहल कदमी करें।

  • हिंग और मेथी दाना :- मेथी दाना के अंदर थोड़ी हींग मिलाकर उसे पानी के साथ ले। इससे आपकी पेट का भारीपन कम होगा।

  • अगर आपने ओवर ईटिंग कर ली है और आपका पेट दर्द कर रहा है तो यदि आप थोड़े टाइट कपड़े पहने है तो उनको ढिला कर ले जैसे बेल्ट आदि।

एसिडिटी का तुरंत इलाज

पेट में एसिडिटी होती क्यों है?

जब कहीं बाहर हम मसाले वाली चीजें ज्यादा खा लेते हैं तो पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है जिससे खट्टी डकार, पेट और सीने में जलन, उल्टी होना आदि हो जाता है उसे ही एसिडिटी कहते हैं।

लेकिन इन उसको की वजह से तुरंत आपको एसिडिटी से तुरंत राहत -

  • केला खाने से एसिडिटी में तुरंत राहत मिलती है इसलिए अगर आपको एसिडिटी हो तो तुरंत केला खा ले।

  • सामान्य तापमान वाला दूध ( ठंडा दूध) बिना फ्रिज में रखा हुआ दूध को पीएदो एसिडिटी से तुरंत राहत मिलेगी।

पेट की गैस का तुरंत इलाज

  • अजवाइन और काला नमक:- इन दोनों को एक दूसरे के साथ मिला ली और चबाकर खा ले इसे पेट की गैस से आराम मिलेगा।

  • अदरक और नींबू का रस:- इन दोनों को मिलाकर इसमें काली मिर्च मिला ले फिर इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें।

  • हिंग:- हींग को पानी में उबाल ले फिर थोड़ा थोड़ा उस पानी को पीए इससे आपकी गैस की समस्या दूर होगी।

Post a Comment

0 Comments