सर्दी में बाजरा क्यों खाना चाहिए

 सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। और मौसम बदलने के दौरान हमें खुद को भी मौसम के हिसाब से डालना पड़ता है। जीवन शैली के साथ-साथ खानपान में भी थोड़ा बहुत बदलाव करना पड़ता है। ऐसा करने से हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

बाजरा ठंडे मौसम में खाए जाने वाला अनाज है। इसे बिना पानी की सिंचाई करें उगाया जाता है। इसकी बिना पानी भी फसल की जा सकती है इसलिए कई ऐसे देशों में जहां पर पानी की कमी होती है उन जगहों पर बाजरे की खेती की जाती है।

बाजरे की तासीर,बाजरे की रोटी,बाजरे की राबड़ी, बाजरा खाने के फायदे?,बाजरा खाने के क्या फायदे हैं?,बाजरे से बनने वाले भोजन

बाजरे की तासीर गर्म है या ठंडी?

बाजरे की तासीर गर्म होती है और यह हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखता है इसलिए लोग इसे ठंड के मौसम में खाना पसंद करते हैं। 

बाजरे से बनने वाले भोजन

बाजरे को अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाकर खाया जाता है। कुछ व्यंजन जिसे की बहुत पसंद किया जाता है और अधिक लोग इसे बहुत चाव के साथ खाना पसंद करते हैं।

आइए जानते हैं बाजरे से बनने वाले भोजन-

बाजरे की रोटी

बाजरे की रोटी भी बनाई जाती है जोकि चूल्हे पर बनती है यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है इसे हरी सब्जी के साथ खाए जाए तो और भी स्वादिष्ट होती है।

बाजरे की राबड़ी

राजस्थान में इसे सर्दी के मौसम में बड़े चाव से खाया जाता है। इसे खाने से सर्दी से बचाव भी होता है। यह बाजरे को पीसकर उसके आटे से बनाई जाती है।

बाजरे की खिचड़ी

यह व्यंजन खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसे बाजरे को कूटकर बनाया जाता है। यह हमारे शरीर के लिए लाभदायक भी होती है।

अन्नकूट

बाजरे को कूटकर अन्नकूट बनाया जाता है और इसमें कई सब्जियां भी डाली जाती है इसे खाने से हमारी पाचन शक्ति भी सही रहती है। अन्नकूट खाने से सर्दी से बचाव होता है।

बाजरा खाने के फायदे?

बाजरे की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे सर्दी के मौसम में ही खाना चाहिए। सर्दी में खाए जाने वाला सबसे पसंदीदा अनाज है बाजरा। यह हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखता है जिससे हमारे शरीर का सर्दी से बचाव होता है। 

बाजरा खाने की और अन्य कई फायदे भी होते हैं आइए जाने वह कौन कौन से फायदे हैं जो कि बाजरा खाने से होते हैं..

बाजरा खाने के क्या फायदे हैं?

  • शरीर को गर्म रखकर सर्दी से बचाता है?

  • इसमें फाइबर पाए जाते हैं जो कि पाचन शक्ति को दुरुस्त रखते हैं।

  • डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है बाजरा

  • बुरे कोलेस्ट्रोल को घटाता है और हृदय को स्वस्थ रखता है।

  • कैंसर के बचाव में भी कारगर साबित हो सकता है।

  • बाजरा खाने से मोटापा व वजन कम करने में आसानी होती है। क्योंकि बाजरे की रोटी या बाजार से बनी चीजें खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती और इसमें ट्राइप्टोफैन नामक एमिनो एसिड भी पाया जाता है।

  • बाजरा ऑस्टियोपोरोसिस (जोड़ों से जुड़ी) बीमारी में फायदेमंद है।

बाजरा खाने के नुकसान

बाजरे को उसके मौसम के अनुसार ही खाना चाहिए अगर उसे दूसरे मौसम में खाया जाए तो वह हमारे लिए नुकसानदायक भी हो सकता है और कई बार इससे जुड़े पाचन संबंधित नुकसानदायक प्रभाव भी सामने आ सकते हैं।


  • कई बार बाजरे खाने से थाइरोइड व घेंघा जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि क्योंकि इसमें शरीर में आयोडीन का अवशोषण रुक जाता है इसलिए थायराइड के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए।

  • इसका सेवन ठंडे मौसम में ही करें नहीं तो आपके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।


Also You Read सफलतापूर्वक मेमोरी बढ़ाने के लिए

Post a Comment

0 Comments