मौसम के बदलाव के साथ-साथ हमें खांसी जुकाम जैसे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| परंतु कई बार हमें खांसी काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं, जिसकी वजह से हम बहुत परेशान हो जाते हैं| और दवा लेने पर भी लंबे समय तक यह बनी रहती है| कई बार तो रुक जाने पर भी दोबारा चालू हो जाती है और बार-बार चलती रहती है| जिसके कारण हम काफी परेशान हो जाते हैं|
इससे छुटकारा पाने के लिए हम काढ़े का इस्तेमाल कर सकते हैं|
काढ़े के लिए सामग्री
सामग्री- बबूल की छाल (अंदर की सफेद), गुड, तुलसी के पत्ते, एक चम्मच हल्दी, अदरक और अगर सर्दी का मौसम हो तो इसमें लॉन्ग और काली मिर्च भी मिला सकते हैं|
काढ़ा बनाने की विधि
बर्तन को गैस पर चढ़ा दीजिए इसके बाद उसमें थोड़ा पानी डालें फिर बबूल की छाल, तुलसी के पत्ते, गुड़, हल्दी, अदरक, चीनी ।
अगर सर्दी है तो इसमें आप लॉन्ग और काली मिर्च में डाल सकते हैं|
इसके बाद पानी को तब तक उबाल आने दें जब तक की वह आधा ना हो जाए| इसके बाद उसे उतारकर छान लें और गिलास में डाल कर इसे घुटं-घुटं कर पिए|
इस काठे को ज्यादा ठंडा नहीं होने दे|
काढ़ा पीने के बाद बरते सावधानी
अगर आपको काढ़ा पीने से पहले प्यास लग रही है तो पानी पी ले क्योंकि काढ़ा पीने के बाद पानी नहीं पीए|
अगर इसके साथ आपको गले में खरास है तो आप एक एक गिलास नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं| ऐसा करने से आपका गला साफ हो जाएगा और कभी बाहर निकल जाएगा|
नाक बंद होने पर क्या करें
आपके नाक भी बंद हो गए हैं तो पानी को उबाल ले इसके बाद उसकी भाप लें|
भाप लेने के लिए बर्तन के ऊपर अपना सिर करें जिससे आप सीधे आपके चेहरे पर जाएगी और अपने ऊपर एक कपड़ा डाल दें ताकि भाप बाहर ना जा सके|

